मुम्बई सीजन टिकट बुकिंग के लिए निर्देश
  पंजीकृत उपभोक्ता होम पेज में दिए गए "मुम्बई सबरबन सीजन टिकट" चैक बोक्स की जाँच
करें और तब अपनी यूजर आई डी व पासवर्ड प्रयोग करते हुए लाग इन करें ।
  नए उपभोक्ता को www.irctc.co.in के लाग इन पेज पर उपलबध "New users signup" लिंक
पर क्लिक करके पंजीकरण फ़ार्म भरना होता है । तब आपको मुम्बई सबरबन सीजन टिकट के
लिए पंजीकृत किया जाएगा और आप लाग इन करके मुम्बई सबरबन सीजन टिकट बुक कर
सकेंगे ।
  वर्तमान उपभोक्ता को सामान्य टिकट बुकिंग के लिए एक बार लाग इन करने की
आवश्यकता है और उनके प्रोफ़ाइल मुम्बई सबरबन सीजन टिकट/पर्यटन उत्पादों के लिए
अपडेट किए जाएगें ।
 
 
  आरंभ स्टेशन /गंतव्य स्टेशन, श्रेणी, टाइप आदि का ब्योरा भरें ।
  एक समय में अधिक से अधिक तीन विभिन्न आरंभ स्टेशन और तीन विभिन्न गंतव्य स्टेशन
(उतरने के स्टेशन) का विकल्प दिया जा सकता हैं ।
  टिकट बुक करने के लिए आवश्यक किसी सहायता हेतु "हैल्प" विकल्प का प्रयोग करें ।
 
 
 
  यात्री का नाम, आईडी कार्ड सं आदि का ब्योरा भरें ।
  यदि बहुत से मार्ग दर्शाए गए है, तो मार्ग का चयन करें ।
  बुकिंग प्रक्रिया के दौरान पहचान पत्र संख्या भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतें । यदि यात्री के सीजन
टिकट पर छपी हुई पहचान पत्र संख्या यात्री के मूल पहचान पत्र संख्या के अनुरुप नहीं होगी तो उसे
बिना टिकट यात्री समझा जाएगा और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी ।
  टिकट डिलीवरी का स्थान चुनें घर, आफ़िस या अन्य ।
  कुरिअर द्वारा सीजन टिकट की डिलीवरी "Place of delivery" लिंक के अंर्तगत सूचीबद्ध पिन कोड युक्त
डाक-पतों तक सीमित है ।
 
 
 
  टिकट ब्योरा, किराया सर्विस चार्ज सहित, भुगतान विकल्प के साथ स्क्रीन पर दिखाई देता हैं ।
  "Make payment" बटन पर क्लिक करे और पाप-अप विन्डों भुगतान विकल्पो की सूची प्रस्तुत करेगी । कृपया
भुगतान का एक विकल्प चुने ।
 
 
 
 
  आपका भुगतान अधिकृत हो जाने पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी और आप निम्नलिखितानुसार
अपनी बुकिंग की कन्फ़र्मेशन देखेंगे ।
 
 
 
  आपसे अनुरोध है कि भविष्य में जानकारी के लिए इस पृष्ठ पर प्रदर्शित ट्रांसेक्शन आईडी और एसटीआर (STR) संख्या नोट कर लें ।
  टिकट की डिलीवरी उस पते पर ही की जाएगी, जो आपने आरक्षण फ़ार्म में चुना हैं ।
  यदि आप उपलब्ध नहीं हैं तो आप अपनी ओर से टिकट प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति को प्राधिकृत कर सकते
हैं । टिकट प्राप्त करने वाला व्यक्ति आपकी ओर से टिकट प्राप्त करने का एक प्राधिकार पत्र प्रस्तुत करेगा और कुरियर
को एसटीआर नम्बर तथा ट्रांसेक्शन आईडी का भी उल्लेख करेगा ।
  यदि, किसी कारण से आरक्षण नहीं होता तो आपके क्रेडिट कार्ड खाते से डेबिट की गई सम्पूर्ण धनराशि वापस आपके खाते में जमा
कर दी जाएगी । यदि आप उसी आरक्ष्ण के लिए दुबारा कोशिश करना चाहते हैं तो इसे नई बुकिंग के रुप में माना जाएगा ।
  “Buy” बटन को दबाने के बाद यदि "ticket reservation page" बिजली फ़ेल होने अथवा इंटरनेट लिंक फ़ेल होने के कारण प्रदर्शित नही
होता है तो कृपया स्क्रीन की बाई ओर 'transaction history' सूची पर क्लिक करें । इस पृष्ठ में आपके द्वारा बुक की बाकि टिकट का ब्यौरा
होता है / यदि आपके द्वारा वांछित आरक्षण उपर्युक्त पृष्ठ में शामिल है, तो आप ट्रांसेक्शन आईडी, एसटीआर और अन्य ब्यौरा नोट
कर सकते हैं । यह पृष्ठ सफ़ल बुकिंग के ब्यौरे के साथ इन मामलों की विशेषताए प्रदर्शित करेगा । ग्राहक टिकट की स्थिति
जानने के लिए उपलब्ध "check STR status" विकल्प का प्रयोग कर सकता है और यदि टिकट बुक नही हुई है तो 'Book my season ticket'
बटन पर क्लिक करके बुकिंग की पुन: कोशिश कर सकता है । टिकट की सुपुर्दगी आपकी इच्छानुसार की जाएगी । आपको यह
सलाह भी दी जाती है कि अपनी ई-मेल की जाँच कर ले।
  यदि आपको दूसरा टिकट बुक करने की आवश्यकता है तो "Book my season ticket' पर क्लिक करे और पुन:
"Season ticket booking " पेज सामने आ जाएगा ।