आई - टिकट
   
  रजिस्ट्रेशन व्यक्तिगत तौर पर करे। यह रजिस्ट्रेशन फ़्री है।
  अपना युजर नेम व पासवर्ड अंग्रेजी में देकर लाग इन करे।
  लाग इन करने पर आपको "प्लान माई ट्रैवल एंड बुक टिकट" पेज आएगा।
  टिकट बुक करते समय आवश्यकता पडने पर आप हैल्प का विकल्प चुन सकते है।
  स्क्रीन पर दी गई ट्रेन तालिका में से अपने लिए ट्रेन चुने।
  यदि आपके द्वारा चुना गया प्रारभिक स्टेशन व गतव्य स्टेशन उस ट्रेन के रुट पर उपलब्ध है तो 'I ticket' विकल्प को चुने।
   
  Here is an image
   
   
   
क) यदि आप गाडी का रुट व समय जानना चाहते है तो 'Showroute' पर क्लिक करे।
ख़) यदि आप सीट व बर्थ उपलब्धता जानना चाहते है तो 'Show Availability' पर क्लिक करे।
ग) किराया जानने के लिए 'Get Fare' विकल्प चुने । दिया गया किराया एक व्यस्क यात्री का है, जिसमे आइआरसीटीसी, बैंक,
व एजेंट का सर्विस चार्ज शामिल नही है ।
घ) टिकट बुक करने के लिए "बुक टिकट" बटन पर क्लिक करे।
ङ) यदि आप कोई अन्य ट्रेन चुनना चाहते है तो 'select other train' पर क्लिक करे।
   
   
  Here is an image
  Here is an image
   
  ट्रेन रिर्जवेशन पेज आयेगा, कृपया जांच ले कि क्या यह वही गाडी संख्या व स्टेशन के नाम है जिसके बारे में आपने ऊपर सूचना मांगी थी।
  यात्रियों का नाम, आयु, लिंग तथा सीट का चुनाव निर्धारित स्थान पर एंटरी करे । नाम लिखने के स्थान पर अधिकतम सीमा केवल 15 वर्णो की है । यदि यात्री वरिष्ठ नागरिक हैं (६० वर्ष से ऊपर) और वरिष्ठ नागरिक की छूट ( पुरुष वरिष्ठ नागरिक के लिए छूट मूल किराये पर ३० % तथा महिला वरिष्ठ नागरिक के लिए छूट मूल किराये पर ५० % ) प्राप्त करना चाहते हैं वह साथ दिए गए डिब्बे में क्लिक करें । वरिष्ठ नागरिको से अनुरोध है कि वह अपनी आयु का कोई प्रमाण साथ में अवश्य लें । रिजर्वेशन फ़ार्म की एक कापी नीचे दी गई है।
   
   
  Here is an image
   
  टिकट का विवरण, उस समय मांगी गई स्थान उपलब्धता, सर्विस चार्ज इत्यादि पेमेंट विकल्प के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा। आगे की कार्यवाही
कृपया निर्देशानुसार करे।
   
  Here is an image
   
  "मेक पेमेंट" बट्न पर क्लिक करें और आपको पाप-अप विंडो में पेमेंट विकल्प दिखाई देंगे ।
कृपया कोई एक पेमेंट विकल्प का चयन करें । कृपया पेमेंट करने की प्रक्रिया की सहायता के लिए किसी भी पेमेंट विकल्प के साथ दिये गये
प्रश्न चिन्ह पर क्लिक करें ।

  Here is an image
   
  आपकी पेमेंट अधिकृत होने के पश्चात टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी और आपको बुकिंग की पुष्टि नीचे दिए गए चित्र के अनुसार
दिखाई देगी ।
   
  Here is an image
   
  कृपया भविष्य मे जानकारी के लिए प्रदर्शित ट्रांसेक्शन ID PNR No. अवश्य नोट कर ले।
  टिकट उसी पते पर उपलब्ध कराई जाएगी जोकि आपने रिजर्वेशन फ़ार्म में दिया है।
  यदि आप टिकट की डिलीवरी के समय स्वय उपलब्ध नहीं है तो आप अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को टिकट प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत
कर सकते है। जो व्यक्ति टिकट प्राप्त कर रहा है उसे आपके द्वारा दिया गया प्राधिकृत पत्र दिखाना होगा। कोरियर बोय को PNR No. व ट्रांसेक्शन ID
अवश्य बताये।
  यदि आपका रिर्जवेशन नही होता है तो जो पैसा आपके क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड इत्यादि से बुकिंग के लिए लिया गया है शत प्रतिशत आपके
क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड में जमा करा दिया जाएगा। यदि आप उस रिर्जवेशन के लिए दुबारा कोशिश कर रहे है तो यह नयी बुकिंग मानी जाएगी।
  किसी कारणवश 'बाई' बटन दबाने के बाद "टिकट रिर्जवेशन पेज" प्रदर्शित नही होता है तो बाई तरफ़ दिये गए "Booked Tickets” बुक टिकट विकल्प पर
क्लिक करे । इस पेज पर आपके द्वारा बुक की गई सभी टिकटों का विवरण उपलब्ध है। यदि आपके द्वारा मांगी गई आरक्षण इस पेज पर उपलब्ध
है तो आप PNR No., ट्रांसेक्शन आईडी व अन्य सुचना नोट करे। आपको वह रिर्जवेशन टिकट पहुँचा दी जाएगी। इसके लिए आप हमें 'ईमेल' करे या
'उपभोगता सहायता' पर संपर्क करे।
  यदि आप कोई और टिकट बुक करना चाहते है तो 'Plan my travel' पर जाकर टिकट बुक कर सकते है।
   
Here is an image